संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट बाजार हिमालयन स्कूल के समीप मुड़जोड़ा से आमझोर पतना जा रहे ई रिक्शा जेएच 18 ओ 1486 व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो जाने से ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ई रिक्शा में सवार आमझोर गांव निवासी 3 वर्षीय बालक बेटका पावरिया की मौके पर मौत हो गई. जिसकी पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में डॉ बबलू कुमार ने की .वहीं इस घटना में आमझोर गांव के ही 35 वर्षीय किसुन पवरिया पिता मदन पवरिया, 40 वर्षीय चेतन पवरिया पिता किशोर मंडल पवरिया एवं 30 वर्षीय धनी पवरिया पति लिपट बेसरा घायल हो गया. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ बबलू कुमार के द्वारा किया गया. वहीं 3 वर्षीय बालक की मौत की पुष्टि डॉक्टर के द्वारा किए जाने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


