संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- राजमहल थाना क्षेत्र के एक तालाब से सोमवार को महिला का शव को पुलिस ने बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के एक तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को तालाब से दुर्गंध आ रहा था. तभी कुछ लोगों को तालाब के आसपास जाकर देखा तो एक महिला का शव तालाब में तैरता हुआ मिला. इसके बाद स्थानीय लोगो ने मामले की जानकारी तुरंत राजमहल थाना पुलिस को दिया. मामले की सूचना मिलते ही थाना के एसआई महादेव उरांव, एएसआई दीवान कुमार निराला दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर राजमहल अनुमंडल अस्पताल लाया. मृतक महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष बताया गया. लेकिन किसी ने उनका नाम पता नहीं बता पाया. वही वार्ड नंबर दो के पार्षद अनिता बसाक एवं अन्य लोगों के द्वारा महिला का पहचान किए जाने की कोशिश किया गया. लेकिन महिला का पहचान नहीं हो पाया. इस संबंध में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि फिलहाल शव को अनुमंडलीय अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है. और लगातार लोगों से संपर्क किया जा रहा है. ताकि मृतक महिला के शव की शिनाख्त हो सके.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


