बोकारो । बोकारो के बेरमो में चार माह की एक गर्भवती महिला की हत्या मामले को लेकर प्रदेश भाजपा ने 31 मई बोकारो बंद का आह्वान किया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धनबाद और बोकारो में तो कानून व्यवस्था की स्थिति और भी भयावह हो गई है। भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार की तरह मूकदर्शक नहीं रह सकती है।
राज्य में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के मामले पर पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। इसी मामले को लेकर 31 मई को बोकारो बंद करने का निर्णय पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि बंद के बाद पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


