मसलिया (दुमका)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मसलिया प्रखंड के हाड़ोरायडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई की ओर से कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव टुडु ने की।शिविर में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने माताओं-बहनों के आर्थिक सहयोग को लेकर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लागू की है। आज के समय में आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में पैसे क्रेडिट होना शुरू हो गया हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी वाले हमारे सामने लोगों बरगला कर चले जाते हैं और हम कुछ नहीं कर पाते हैं। इसमें कहीं न कहीं हमारी कमजोरी है और वह कमजोरी है कि हम हमारी सरकार की चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, गुरुजी हेल्थ कार्ड, फूलों झानो, सावित्री बाई फुले योजना आदि के बारे में लोगों को जाकर जानकारी नहीं देते हैं। वे लोग हमारे सामने टांग पर टांग चढ़ाकर यह बोलकर जाते हैं कि अबुआ आवास मोदी दे रहा है, वो ये नहीं कहते कि आज से दो साल पहले से पीएम आवास योजना मोदी जी ने बंद कर रखी है। उनके झांसे में हमारे लोग भी आ जाते हैं। इसलिए अगर दोबारा करनी होगी।घर घर जाकर उन्हें बताना होगा कि झारखंड सरकार की ओर से क्या क्या योजनाएं चलाई जा रही है। अगर कोई इस योजनाओं से किसी कारणवश वंचित है तो उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करना है। इस मौके पर दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता समेत सैकड़ों ग्रामीण पुरुष व महिलाएं उपस्थित थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


