बाकुडी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़ – तालझारी प्रखंड के बड़ा दुर्गापुर पंचायत भवन परिसर में बुधवार को बाकुडी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएलएफ के सचिव यूनिकी मरांडी ने की.जिसमे मुख्य अतिथि बड़ा दुर्गापुर पंचायत के मुखिया रानी मालतो , एसबीआई तीनपहाड़ के क्षेत्र प्रबंधक अमरजीत कुमार सिंह,वनांचल ग्रामीण बैंक रामचौकी के शाखा प्रबंधक शशि कुमार ,
जेएसएलपीएस बीपीएम सरफराज नवाज मुख्य रूप से उपस्थित थे .सभी अतिथियों को माला पहनाकर बुके व शॉल दे कर स्वागत किया गया. वही कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वही कार्यक्रम में उपस्थित दीदियों को बताया गया कि बाकुडी संकुल तीन पंचायतों के 3238 परिवार इससे जुड़े है. इससे 358 स्वयं सहायता समूह और 22 ग्राम संगठन जुड़े हुए हैं. संगठन द्वारा एसएचजी समूह को बैंक से ऋण प्राप्त हुआ. वहीं लगभग 3012 हजार सदस्यों को बीमा से जोड़ा गया. साथ ही
खेती और पशुपालन से जुड़ी महिलाएं
आजीविका क्षेत्र में 2117 किसान, तीन आजीविका से 1282 पशुपालक और खेती बाड़ी से अपनी पहचान बनाई है. संकुल से
ऋण लेकर दीदियों ने लखपति के रूप में अपनी पहचान बनाई है . नॉन-फार्म सेक्टर में 158 परिवार को रोजगार से जोड़ा गया है. साथ ही
प्रशिक्षण से बढ़े रोजगार के अवसर
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना एवं आरसेटी के अंतर्गत युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में प्रस्तुत वित्तीय प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 2025-26 में संकुल की कुल शुद्ध आय
560461 रुपये रही.वही सभी दीदियों को कहा गया कि एसएचजी से जुड़ी सभी सदस्यों का ईकेवाईसी कराये कार्यक्रम के दौरान
अतिथियों ने महिलाओं के प्रयासों को सराहा
इस कार्यक्रम में बीएपी नसीफा खातून ,
सीसी इकबाल अंसारी ,पीआरपी बाम्बीना किस्कू ,ग्राम प्रधान निकोलस मुर्मू,मुखिया प्रतिनिधि सुनील मालतो उप मुखिया पोखरिया सकल मरांडी,पंचायत सचिव आनंद कुमार यादव,भिएलई अशोक प्रमाणिक
सहित सभी कैडर उपस्थित थे.


