कुंडहित (जामताड़ा) । अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का चला ड़डा, जप्त की 100 लीटर महुआ शराब सहित शराब बनाने वाले उपकरण। सोमवार को बागडेहरी थाना प्रभारी किसन कुमार सिंह के नेतृत्व में जोकपहाड़ी गांव में छापामारी कर अवैध शराब भट्टी को नष्ट कर 50 लीटर जवाब महुआ शराब सहित विभिन्न उपकरण जप्त किया गया। पुलिस ने अवैध शराब भट्टी संचालक जोकपहाड़ी गांव के भीम मंडल के 47 वर्षीय पुत्र बिल्पब मंडल को आरोपी बनाते हुए बागडेहरी थाना में चोरी छीपे अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने पर सुसंगत धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया। मौके पर थाना प्रभारी किशन कुमार सिंह सी राजीव रंजन सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।
वही उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निखिल चंद्र के नेतृत्व में बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव के चार पांच अवैध शराब भट्टियों पर छापामारी कर 50 लीटर जावा महुआ सहित विभिन्न उपकरण जप्त किया गया। इस संबंध में अवर निरीक्षक निखिल चंद्र ने बताया बुड़ाबेड़िया गांव में अवैध शराब भट्टी संचालन होने की गुप्त सूचना मिला । सूचना के आधार पर छापामारी कर चार-पांच अवैध शराब भट्टी में छापामारी कर 50 लीटर जावा महुआ के साथ विभिन्न उपकरण जप्त किया गया। उन्होंने बताया अवैध में शराब भट्टी संचालकों का नाम का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


