चाचा को नहीं था अफेयर का पता, घर की दीवार फांदकर मिले थे चोरी-चोरी
रामपुर । यूपी के रामपुर जिले में एक युवक के साथ उसकी सगी चाची ने शादी कर ली। खास बात यह है कि यह शादी पुलिस की निगरानी में थाने में हुई। वहीं पीड़ित चाचा ने कहा कि मेरा सबकुछ बर्बाद हो गया, सगे भतीजे ने ही सब कुछ लूट लिया। चाचा ने कहा कि वह चाहते हैं कि अब उसने अपनी मनमर्जी से शादी कर ली है तो वह वहीं रहे। अगर कोई भी घटना घटती है तो मुझे उसमें शामिल ना किया जाए।
यह मामला रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक युवक को उसकी चाची से प्रेम हो गया। वह चाचा के घर की दीवार फांदकर अपनी चाची से चोरी-चोरी मिलने आता जाता था। इस बात की भनक चाचा को नहीं लगी, लेकिन यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। जब गांव में चाची-भतीजे के प्रेम की चर्चा होने लगी, तब चाचा को पता चला। चाचा ने पत्नी से इस संबंध में बात की तो पत्नी ने साफ कह दिया कि वह अब भतीजे यानी उसके प्रेमी के साथ शादी करेगी और पति के साथ नहीं रहेगी।
यह सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद चाची थाने पहुंची और भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। भतीजे को धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो जेल में चक्की पीसेगा। इसके बाद पुलिस ने भतीजे को थाने बुलाया। यहां थाने में ही चाची ने वरमाला डालकर भतीजे से अपनी मांग में सिंदूर भरवाया। इस तरह चाचा से बिना तलाक लिए ही चाची ने अपने भतीजे को पति बना लिया।
चाचा नूर पाल को क्या पता था कि उसकी पत्नी चंचल के मन में क्या चल रहा है। तीन साल तक दोनों का अफेयर चला। पड़ोसियों ने देखा लेकिन चुप रहे। जब बात खुली तो चंचल ने बिना किसी हिचक के बोल दिया। अब वह पति के साथ नहीं रहेगी। ब्रह्म स्वरूप यानी भतीजे के साथ रहेगी। यह सुनकर नूरपाल के पैरों तले जमीन खिसक गई, कहने लगा मेरे लिए यह शर्मिंदगी की बात है। अब जो हुआ सो हुआ। बस मेरी फरियाद है कि मुझे किसी केस में न घसीटा जाए, मैं सिर्फ जीना चाहता हूं। पीड़ित चाचा नूर पाल ने कहा कि ब्रह्म स्वरूप मेरा भतीजा है और चंचल मेरी पत्नी है। इनका 3 साल से अफेयर चल रहा था। मुझे पता नहीं था। मैं गाड़ी चलाता हूं। भतीजा भी गाड़ी चलाता है।


