माउंट माउंगानुई । भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जहां गेंदाबाज में 3 विकेट लिए। वहीं इससे पहले बल्लेबाजी में एक बड़ा रिकार्ड भ अपने नाम किया। अर्शदीप ने इस मैच में 11 वें नंबर पर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया। इस उपलब्धि के साथ ही वह एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
अर्शदीप ने तेज गेंदबाज जैकब डफी की गेंद पर ये छक्का लगाया।

उनका यह शॉट इसलिए भी खास रहा क्योंकि वह भारतीय पारी में वह अंतिम बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे थे । ऐसे में 11 वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाना बड़ी बात है। अर्शदीप से पहले, दो और भारतीय खिलाड़ियों ने यह असाधारण उपलब्धि हासिल की थी। इस खास क्लब में सबसे पहले साल 2000 में अनुभवी तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने नैरोबी में ऑस्ट्रेलिया के इयान हार्वे के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया था। इसके बाद, साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस के खिलाफ मोहाली में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी यह उपलब्धि था। अब अर्शदीप सिंह इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होकर तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।





