संताल एक्सप्रेस
पाकुड़ । फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई छिनतई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 24 घंटा के अंदर दोनों अपराधियों को धर दबोचा है। इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि महेशपुर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार रात्रि को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अनूप कुमार भगत से दो अपराधियों ने सिर पर वार कर 340000 रुपए की छिनतई कर ली थी। इस मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 268 हजार रुपए नगद, एक 9 एमएम पिस्टल, एक हीरो बाइक ,दो मोबाइल फोन और खून से सना एक गमछा बरामद किया गया है।एसपी निधि द्विवेदी ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही, सीमावर्ती जिला दुमका के काठीकुंड थाना से संपर्क कर घटना की जानकारी साझा किया। 17 फरवरी को काठीकुंड पुलिस ने सूचना दी कि एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है और उसमें सवार दो लोग सवार थे, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस सूचना पर छापेमारी टीम अस्पताल पहुंच कर घायलों से पूछताछ की । पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। स्वीकारात्मक व्यान के बाद दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान देवघर जिले के सोनारायठारी थाना अंतर्गत ठाड़ीलपारा गांव निवासी मनोरंजन कुमार और गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत विष्णुडीह गांव निवासी लाल यादव के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मनोरंजन कुमार पहले इसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था और कुछ समय पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसे अनूप भगत के कार्य के बारे में जानकारी थी। योजना पर तरीके से घटना को अंजाम दिया था।एसपी ने बताया गया कि अपराधियों के पास मिले पिस्टल के स्रोत के बाबत छानबीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।अपराधी कितना भी सतीर हो वह कानून के गिरफ्त में आएगा ही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


