थाना नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बरामद किए देशी कट्टा, जिन्दा कारतूस और अन्य सामग्री
देवघर। थाना नगर पुलिस ने 16 जनवरी की संध्या लगभग 03:45 बजे नंदन पहाड़ निवासी मनोज राम के घर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया और तुरंत एक टीम का गठन कर घटनास्थल पर छापामारी की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद 04 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आलोक खावाड़े पिता श्याम किशोर खावाड़े चांदनी चौक, प्रिंस शर्मा पिता अशोक शर्मा माथाबांध,विशाल कुमार पिता विजय खानी राम मंदिर ओद झाँसागड़ी और छोटू कुमार पिता प्रदीप रवानी (तीन नंबर फाड़ी बाभन बीघा) शामिल हैं। इसके अलावा घटना में संलिप्त 08 विधि विरूद्ध किशोरों को भी निरुद्ध किया गया। गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 01 देशी कट्टा में लोड 01 जिन्दा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल और 05 मोबाइल बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल घटना को अंजाम देने में किया जाना था। इस मामले की जानकारी देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में पु.नि. सह थाना प्रभारी नगर थाना राजीव कुमार, पु.अ.नि. संतोष कु. मंडल, पु.अ.नि. मिथलेश, पु.अ.नि. मुकेश कुमार, पु.अ.नि. राजेन्द्र प्रसाद, पु.अ.नि. घनश्याम गंजू, स.अ.नि. अरविन्द कुमार, सा.आ. राकेश कुमार, सा.आ. अभिषेक कुमार और शस्त्र बल के आरक्षी गणेश मंडल, संजय कुमार पाण्डेय, ब्रजेश चौधरी, अशोक दास एवं हरिशचंद्र हेम्ब्रम शामिल रहे।


