मुंबई । बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम फिर सुर्खियों में है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ था, लेकिन अलग होने के बावजूद उनके बीच सम्मान और दोस्ती का रिश्ता बना हुआ है। हाल ही में अर्जुन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका के 52वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें प्यार भरे अंदाज में विश किया। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह मौसम का आनंद लेते नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मलाइका! उड़ते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा नई चीज़ों की तलाश में रहो।
” इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और लोग इसे दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों या पैचअप की ओर इशारा मान रहे हैं। दिलचस्प है कि ब्रेकअप के समय दोनों ने कभी एक-दूसरे के बर्थडे पर पोस्ट नहीं किया था। लेकिन इस साल हालात बदलते दिख रहे हैं। पहले जून में मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अर्जुन मस्ती करते नजर आए थे। अब अर्जुन की यह बर्थडे विश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, हालांकि दोनों सितारों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


