स्थानीय ग्रामीणों ने भी किया मकान मालिक का समर्थन
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़- रांची से अपहृत चार वर्षीय बालक तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा के बिट्टू सिंह के घर से तीनपहाड़ थाना पुलिस द्वारा छापामारी कर बरामद किया गया था. इस घटना के बाद बिट्टू सिंह के मामा रामकुमार सिंह ने अपना मकान खाली करवाने को लेकर एक लिखित शिकायत तीनपहाड़ थाना को दिया. जिसमे उलेख किया है कि
उसकी बहन फूलकुमारी सिंह उर्फ दुखनी को उसके पति रामप्रसाद सिंह के लगभग 10 से 15 वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद दो तीन साल पहले उसके मकान में दो-तीन माह रहने की बात बोलकर रहने लगी. लेकिन तब से लेकर आज तक यह मेरा मकान खाली नहीं कर रही है. जब भी मकान खाली करने के लिए बोलते हैं तो अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर गाली ग्लोज करती हैं. और झूठे मुकदमा में फंसा देने की देती धमकी है. उसके दो बेटे विशाल सिंह और बिट्टू सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है.और आये दिन नशा का कारोबार और मोबाइल चोरी के घटना को लेकर समाज में आये दिन आपराधिक घटना और असामाजिक तत्वों की गतिविधि बनी रहती हैं .साथ ही बीते 24 सितंबर 26 को रांची हुए बच्चा चोरी के बाद
26 सितंबर की रात को उसी घर से बच्चा बरामद हुआ था . बहन के दोनों पुत्रों से पुरे समाज में भय और डर का माहौल बना हुआ है और जो भी समाज के लोग कुछ बोलने जाते हैं उस व्यक्ति को भी जान से मारने और झूठा रेप केस में फंसाने की धमकी दिया जाता है. इसको लेकर मकान खाली कराने की गुहार थाना पुलिस से किया है.
ग्रामीण भी कर रहे है विरोध
बच्चा चोरी की घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण भी गुस्सा गए है और उन सभी को वहां नही रहने को लेकर इस आवेदन के साथ अपना समर्थन किया है. जिसमे ग्रामीण कमल गुप्ता ,सोनू चौधरी ,छोटू रजक ,आशा देवी,राज राय ,कल्पना देवी ,
गिना देवी,कौशल्या बेवा,मिठू सेन,गुडिया देवी ,मंजू देवी, आदीरी देवी,
रामा देवी,सुनैना देवी सहित अन्य लोग शामिल थे.


