संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी रवैया का आरोप लगाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने अध्यक्ष पद छोड़ने तक का बात मंगलवार को कह दी. उन्होंने कहा कि दो बार बोर्ड की बैठक हुई है. बोर्ड के सदस्यों ने कई विकास योजनाओं का प्रस्ताव लिया है. जिस पर अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया है.जिसके कारण जनता हमसे व संबंधित वार्ड पार्षद से सवाल कर रही है कि चार माह हो गया है.आखिर विकास कार्य कब होगा?.कुल मिलाकर कहे तो नगर परिषद में जनता का कार्य नहीं हो रहा है. मनमानी रवैया ईओ कर रहे है. ईओ हमारा ओर बोर्ड सदस्यों का बात नहीं मान रहे है. चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हम अध्यक्ष पद जल्द छोड़ देंगे. जल्द ही नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री से मिलकर साहिबगंज नगर परिषद ईओ के रवैये से अवगत कराएंगे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


