संताल एक्सप्रेस संवाददाता
उधवा – प्रखंड के वेदव्यास इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने और आवंटित गैस सिलेंडर कालाबाजारी में बेचे जाने का गंभीर आरोप लगाया है.मामले को लेकर पारूल मंडल व शकुंतला देवी ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति पदाधिकारी व डीसी साहिबगंज से लिखित शिकायत की है.दिए आवेदन पत्र में उन्होंने बताया है कि बीते 14 दिसम्बर 2021 को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत वेदव्यास इंडेन ग्रामीण वितरक बेगमगंज से घरेलू गैस सिलेंडर का कनेक्शन लिया हूं.जिसका उपभोक्ता संख्या 7220346517 एवं 7220334147 कनेक्शन देने के एवज में एजेंसी के संचालक चैतन्य मंडल के भाई तपन मंडल पिता दिलचांद मंडल साकिम उत्तर बेगमगंज, थाना राधानगर ने 1000 रूपये लिया है.एवं उसी दिन गैस सिलेंडर का रिफिल करायी हूं.
उसके बाद 11 जून 2026 को दूसरी बार रीफिल करायी हूं.लेकिन जब स्टेटस चेक करने पर पता चला है कि उज्जवला योजना के तहत मेरे नाम के आवंटित गैस सिलेंडर का नियमित रीफिल दिखा रहा है. जबकि मैं पिछले लगभग साढ़े 5 वर्षों से दोबारा कभी रीफिल नहीं करायी हूं. वेदव्यास इंडेन ग्रामीण वितरक के संचालक के द्वारा मनमानी कर मेरे उपभोक्ता आईडी से छेड़छाड़,अवैध,अनाधिकृत,तरीके से तथा कपटपूर्ण कर मेरे नाम के आवंटित गैस सिलेंडर का रिफिल कराकर कालाबाजारी में बेच दिया है.जो गैर कानूनी है. उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के संचालक चैतन्य मंडल एवं तपन मंडल के विरुद्ध उचित तथा ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग की है.इस संबंध में एजेंसी के संचालक चैतन्य मंडल से संपर्क करने की कोशिश की गई परन्तु नहीं हो पाया. जिसके कारण उनका पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका.


