दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका नगर इकाई ने सोमवार को नगर सह मंत्री सुमन कुमारी की अध्यक्षता में स्थानीय दुमका पुलिस लाइन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया । जिसमें छात्राओं ने एक एक कर के सभी पुलिस कर्मियों को आरती दिखाते हुए चंदन लगाकर रक्षासूत्र बांधे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुमन कुमारी ने रक्षासूत्र बांधते हुए कहा कि यह राखी उन पुलिस भाइयों को जिनके संरक्षण में दुमका शांति एवं सुरक्षित महसूस करती है। ऐसे पुलिस प्रशासन अपनी सेवा देने के बहजाह से कोई भी पर्व त्यौहार मना नहीं पाते हैं । वहीं नगर सह मंत्री कुमारी नेहा ने बताया कि हम सभी बहने राखी के बदले उपहार में पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की अपेक्षा रखते है। आए दिन दुमका में अत्याचार एवं महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, पेट्रोल कांड दुष्कर्म कर सबूत मिटाने के लिए जलाकर जंगलों में फेंक देने की घटनाएं आते रही है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसको कैसे रोकें तथा महिलाए शान से कहीं भी आ जा सके पढ़ाई कर सके समाज में घूम सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्लस टू गर्ल्स कॉलेज अध्यक्ष मिलन कुमारी नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रिया कुमारी रवीना टंडन राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख स्मृति कुमारी भाग्यश्री आदित्य विवेक कुमार राज माही जिला संगठन मंत्री धनंजय कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


