संताल एक्सप्रेस
पाकुड़ । गैरकानूनी ढंग से मजमा लगाने, सरकारी एवं पब्लिक संपत्ति को नुकसान करने, आगजनी आदि के मामले में पुलिस ने आजसू नेता बाबू पॉल को बुधवार देर रात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में गुरुवार को एसडीपीओ डीएन आजाद प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 27 जनवरी 2026 को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के बस से दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा मृतक के शव को खकर नाजायज मजमा लगाते हुए सुनियोजित ढंग से जानबुझकर सड़क जाम कर यातायात को बाधित किया था।एवं कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा लाठी-डंडा, हरवे हथियार लेकर पुलिस एवं प्रशासन के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी, मारपीट एवं पत्थरबाजी किया गया था। जिसमें कई पुलिस कर्मी जख्मी हुए। पुलिस एवं प्रशासन को विधिसम्मत कार्रवाई करने से रोका गया तथा शहर के विभिन्न जगहों एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार पर उपद्रव एवं आगजनी कर सरकारी तथा मानव संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि भीड़ को एकत्रित कर उकसाने और असमाजिक तत्वों को उग्र करने ,दंगा फसाद करने और करने में आलोक जय पॉल उर्फ बाबू पॉल की अहम भूमिका थी।प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बुधवार को आलोक जॉय पॉल को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि आलोक जय पॉल का पूर्व में भीअपराधिक इतिहास रहा है।छापामारी दल में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता एसआई सन्नी सुप्रभात, संजय कुमार पाल,तथा सशस्त्र बल शामिल थे।इसके अलावा रोहित कुमार साहा तकनीकी रूप से मदद की है।


