काबुल । अफगानिस्तान के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने एकदिवसीय टीम की कप्तानी छोड़ दी है। अफगानिस्तान टीम को हाल ही में भारत के खिलाफ सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि इसी से निराश होकर शाहिदी ने ये कदम उठाया है। शाहिदी ने अपने करियर के दौरान 55 एकदिवसीय मैचों में टीम का नेतृत्व किया है।
शाहिदी ने सोशल मीडिया में अपने संन्यास को लेकर अपनी पोस्ट में लिखा, काफी सोच-विचार के बाद मैंने अपनी टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। उन्होंने इस यात्रा में भरोसा रखने और समर्थन देने के लिए मैनेजमेंट, कोच, टीम के साथियों और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त किया। शाहिदी ने स्पष्ट किया कि हालांकि वे कप्तान का पद छोड़ रहे हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर टीम की सेवा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने नए कप्तान व टीम के लिए भविष्य में सफलता की कामना की।
शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने कुल 55 एकदिवसीय मैचों में से 27 में जीत हासिल की है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि भारत में आयोजित 2023 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप में टीम का शानदार प्रदर्शन। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने क्रिकेट दिग्गजों इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड के खिलाफ यादगार जीतें दर्ज कीं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गया था। विश्व कप में छठे स्थान पर रहने के कारण टीम ने 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सीधे प्रवेश भी हासिल किया। उनकी कप्तानी में, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एक और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बावजूद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में स्थान दिलाया।
द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में भी शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने बांग्लादेश को तीन बार, जिम्बाब्वे को दो बार, साथ ही दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड को भी सीरीज में हराया। व्यक्तिगत रूप से, 96 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका एकमात्र एकदिवसीय शतक उनकी कप्तानी के आखिरी मैच में आया, जब उन्होंने चेन्नई में भारत के खिलाफ 131 गेंदों में संयम के साथ 102 रनों की यादगार पारी खेली।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


