देवघर। नगर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया देने वाले गिरोह को नगर पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अनुमान के अनुसार लगभग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की चोरी हुई है। इसमें नकदी सहित जेवरात शामिल है। जिसमें एक प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षिका के घर से लगभग 40 लाख रुपये व एक संवेदक के घर से 18 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी। इसके अलावा अन्य कई घरों में हजारों-लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई है। उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपी में नगर थाना कांड सं0-473/2024 के आरोपी जो गृहभेदन के उपरांत कांड दर्ज किया गया था। इस कांड के अलावे अन्य गृहभेदन के कांडों में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी में बिहार के जमुई जिला अंतर्गत थाना-चन्द्रमंडी के रायचोर के प्रकाश पासावान,बालमुकुन्द पासवान, बेगुसराई जिला के बझवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बझवारा के अनिल यादव,जमुई जिला अंतर्गत जरमुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिहरा गांव के अनिल पासवान,थाना-चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत करणगढ़ के दिपक पोदार से नगद रुपया एवं चोरी किये गये जेवरातों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


