रांची । एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने खूंटी जिले के थाना प्रभारी सपना सुलेखा को एजेंसी ने गुरुवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। सपना सुलेखा ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। हालांकि बाद में वह एडवांस के 50 हजार रुपये लेकर काम करने को तैयार हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, अहतु थाना क्षेत्र के हुरलूंग गांव निवासी श्याम कुमार के खिलाफ साल 2025 में एक प्राथमिकी (कांड संख्या – 06/25) दर्ज की गई थी। श्याम कुमार ने अहतु थाना के प्रभारी एसआई सपना सुलेखा से मिलकर बताया था कि वह निर्दोष है। इस पर सपना सुलेखा ने उससे कहा कि 4.5 लाख रुपये देने पर उसे केस में निर्दोष बताया जायेगा। प्रारंभिक सत्यापन जांच में शिकायत सही पाये जाने पर एसीबी ने एक टीम का गठन किया। श्याम कुमार ने तय समय पर रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपये थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद एसीबी ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


