देवघर। सारठ प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के 27 पंचायत सचिवालय के दिवाल में अबुवा आवास के स्वीकृत लाभूकों की सूची चिपका दिया गया है। इस सूची को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आए दिन क्षेत्र के लोगों द्वारा अबुवा आवास सूची में आयोग्य व्यक्तियों का नाम लेकर शिकायतें मिलती रहती थी। जिस कारण अबुवा आवास लाभूकों की स्वीकृत सूची को पंचायत सचिवालय के दिवाल पर चिपका दिया गया है। साथ ही लोगों को सूचना दी गई है कि यदि किसी को कोई आपत्ती करनी है तो आगामी 25 सितंबर तक आपत्ति/अनापत्ति के उपरांत ही 26 सितंबर से सही लाभूकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


