उधवा।उधवा सीओ पावन कुमार ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हाल जाना।इस दौरान उन्होंने ने दक्षिण पलाशगाछी, पश्चिमी प्राणपुर, पूर्वी प्राणपुर पंचायत एवं श्रीधर दियारा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलकर उनके हाल-चाल जाना। इस दौरान कई गांवों में बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलकर घर में पानी घुसने से किस तरह से खाना पीना तैयार कर रहे है, जानकारी प्राप्त किया। लोगों ने बाढ़ से हो रहा समास्याओं से सीओ को अवगत कराया। इस दौरान उधवा सीओ पवन कुमार ने बाढ़ग्रस्त लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों के बीच बहुत जल्द ही राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


