साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर दियारा में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुधीर चौधरी का तीन वर्षीय पुत्र राहुल कुमार घर में लकड़ी के मचान पर सो रहा था। इसी दौरान पानी में गिर कर डूब गया। मचान पर बच्चे को ना पाकर मां ने चीख-पुकार मचाई। जिसके बाद उसे मचान के नीचे पानी से निकला गया। आननफानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इधर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। डॉ शहबाज ने बालक के शव का पोस्टमार्टम किया। एएसआई उमा कांत ओझा ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


