साहिबगंज। सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा चालू कराने व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर युवा समाजसेवी प्रशांत शेखर की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को प्रशांत के साथ प्रमोद झा भी भूख हड़ताल पर रहे। सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर के समीप प्रशांत शेखर ने कहा कि डॉक्टरों के अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रखने से आज भी सैंकड़ों मरीज बिना इलाज के लौट गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इस संदर्भ में डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं जनता के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। भूख हड़ताल में सुनील सिंह, सत्यप्रकाश सिन्हा, अमित प्रकाश व ओमप्रकाश पंडित का समर्थन मिला। मौके पर अमित गुप्ता, ज्योति शर्मा, रूबी देवी, रोशन पासवान, लव कुमार, विवेक कुमार, विशाल ठाकुर व अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


