महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / अनुमंडल कार्यालय में दसवें अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर आलोक वरण केसरी ने पदभार ग्रहण किया। जहां अनुमंडल कर्मी के द्वारा बुक्के देकर उनका स्वागत किया । महागामा अनुमंडल कार्यालय में दसवें अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर आलोक वरण केसरी ने पदभार ग्रहण किया।जहां अनुमंडल कर्मी के द्वारा बुक्के देकर उनका स्वागत किया गया साथ ही साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र शेखर आजाद, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, मेहरमा अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार , महागामा अंचलाधिकारी खगेन महतो एवम अन्य पदाधिकारीगण ने बुके देकर अभिनंदन किया। पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार काफी सरल और शांत स्वभाव के थे। पूर्व एसडीओ राजीव कुमार का तबादला होने के बाद अनुमंडल कर्मी के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। वहीं नए एसडीओ आलोक वरण केसरी ने बातचित के दौरान उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। साथ कोर्ट का संचालन नियमित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। वहीं अंचलाधिकारी खगेन महतो ने कहा कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के साथ जितना दिन भी इनके नेतृत्व में कार्य किए। इनका कार्य काफी सराहनीय रहा है। इनके जाने का दुःख हमसभी लोगों में है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि काफी ईमानदारी पूर्वक इनका कार्यकाल रहा।इनके साथ कार्य करने में हमलोगो को काफी कुछ सीखने को मिला। वही अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी का हर कार्य में काफी सहयोग हमेशा हमलोगो को मिला। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारियों के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार व निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी को शॉल व बुक्के देकर सम्मानित किया गया।साथ ही राजीव कुमार ने कहा कि मेरे जाने का दुःख मुझे भी है। उन्होंने कहा कि जितना दिन का कार्यकाल मेरा रहा उसमे आपलोगो का काफी सहयोग रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


