नाला (जामताड़ा)– सिविल सर्जन सह सचिव जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य शिविर डुमरिया के अलावे सीएचसी नाला, देवलकुंडा, रांगासोला,बिन्दापाथर सहित विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजन किया गया। मालूम हो कि नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी की देखरेख व पर्यवेक्षण में सारी गतिविधियों की गई। इस दौरान सामुदायिक चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रकार के रोगी का उपचार किया गया। मालूम हो कि इस शिविर का उद्देश्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ करना एवं समाज को बीमारियों से मुक्ति दिलाना है। मौके पर भीवीडी सुपरवाइजर अहमद रजा परवेज,डाॅ दिनेन्दु साह, डाॅ विद्युत पंडित,सीएचओ अविनाश कुमार, शाइस्ता प्रवीण, मगदली धान,प्रियंका कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


