5616 अभ्यर्थियों की थी व्यवस्था पहुंचे मात्र 1258, अनुपस्थित रहे 4358 छात्र
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 पाकुड़ जिले के 15 परीक्षा केंद्र में आयोजित की गई। परीक्षार्थी सुबह 6:30 बजे से ही आना प्रारंभ कर दिए थे । ससमय सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रातः 8:30 बजे से परीक्षा प्रारंभ की गई। तीन पालियों में होने वाली इस परीक्षा में पाकुड़ जिला के लिए कुल 5616 अभ्यर्थी शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र निर्गत किया गया था, जिसमें से 1258 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 4358 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।जिले के 15 केंद्रों में आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की सतत निगरानी में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराया गया। जिले में झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन के द्वारा पाकुड़ रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में हेल्प डेस्क बनाए गए। हेल्प डेस्क के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की दूरी एवं दिशा इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराया गया। साथ ही सभी 15 परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं कैम्पस के बाहर 200 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, 5 से अधिक व्यक्ति को एक जगह जमा होना, भाषण देने, हथियार लेकर चलने, लाउड स्पीकर का प्रयोग, अनुचित साधनों का प्रयोग आदि पर प्रतिबंध लागू था। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा समय-समय पर परीक्षा केन्द्रों से खैरियत प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुई एवं किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है।
*छात्रों की कम उपस्थिति चिंताजनक विषय*
शिक्षाविदों की माने तो छात्रों के काम अनुपस्थिति से यह सहज अनुमान लगाया जा सकता है की झारखंड में नौकरी पाने के लिए क्या स्थिति है। कमोवेश संपूर्ण झारखंड की यही स्थिति रही है। इस विषय पर गंभीर चिंतन होनी चाहिए कि आखिर किस वजह से छात्रों की इतनी बड़ी मात्रा में अनुपस्थित रही है।
*पूर्व में जनवरी में हुई थी परीक्षा*
मालूम हो कि झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की गई थी।जो तीसरे दिन रद्द कर दी गई थी। पुनः इस परीक्षा को 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित की गई। इसके लिए प्रशासन एवं जीपीएस की ओर से छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर सभी छात्रों को व्यवस्थित सूचना दी गई थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


