रानीश्वर(दुमका) । दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत प्रखंड की 6 ग्रामीण सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। बताते चलें कि सांसद नलिन सोरेन ने विभागीय अधिकारियों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कारीकादर से तालडांगाल पथ 2.250 किलोमीटर,बिशुनडीह से बागाडार 2.220 किलोमीटर, पड़ीहारपुर से आमजोड़ा 3.100 किमी, पाथरा से नांदना 5.180 किमी, रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर से पाथरा 2.080 किमी एवं आरईओ पथ चोपाबाथान से बेलबुनी 3. 005 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी,दल के जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त, प्रखंड उपाध्यक्ष रफीक खान, प्रखंड अध्यक्ष बाबुजन हेम्ब्रम के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


