देवघर संताल एक्सप्रेस:-विहंगम योग संत समाज के शताब्दी समारोह महोत्सव एवं 25000 कुंणडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के उपलक्ष में संत प्रवर विज्ञान देव महाराज 7 जुलाई को संकल्प यात्रा का शुभारंभ कन्याकुमारी से कर देश भ्रमण पर निकले। इसी निमित्त शुक्रवार को पहुंचे जिला संयोजिका अनिता कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित गुरु बहनों ने संत प्रवर विज्ञान देव महाराज को फूल वर्षा एवं आरती वंदना से भव्य स्वागत किया। वही वम्पास टाउन स्थित शांति कोठी में तकरीबन दो घंटे तक स्वर्वेद कथा के माध्यम से संत प्रवर ने सत्संग प्रवचन करते हुए कहा कि सत्संगति हमारे जीवन को निखारती है।शरीर की पुष्टि और इंद्रियों की तृप्ति मानव जीवन का उद्देश्य नहीं हो सकता शरीर लेकर आए हैं। शरीर यही छोड़कर जाना है। उन्होंने कहा संसार दुखों से भरा है इसे योग,अध्यात्म एवं गुरु के मार्ग पर चलकर निवारण हो सकता है।आज मानव का मन पर नियंत्रण न होने से समाज में विसंगतियां बढ़ रही है साथी उन्होंने कहा भारत की आत्मा आध्यात्म में है। हजारों की संख्या में गुरु भाई बहनों ने धैर्य और शांतिपूर्वक गुरु की अमृतवाणी को सुना इसके पश्चात संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने जिला संयोजक प्रदीप कुमार के आवास पर भोजन किया एवं कुछ पल विश्राम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद के लिए प्रस्थान कर गए इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने संत प्रवर विज्ञान देव महाराज से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में संत किशन शर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, महेंद्र राणा, दिलीप ठाकुर समेत गोड्डा, दुमका, जामताड़ा देवघर के लोग शामिल हुए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


