रानीश्वर ( दुमका ) । शुक्रवार को प्रखंड के आम जनता की ओर से सांसद नलिन सोरेन को स्मार पत्र भेंट कर रानीश्वर को अनुमंडल बनाने की पहल करने की आग्रह किया है ।प्रतिनिधि मंडल में मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा अब्दुल रईस खान ,झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त ,प्रखंड उपाध्यक्ष रफीक खान , अमल मंडल, चांडी चक्रवर्ती , मटरू मौजूद थे । साथ ही रानीश्वर क्षेत्र को रेल सेवा के साथ जोड़ने की मांग की स्मार पत्र दिया है ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


