देवघर। संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने डीआरएम, आसनसोल एवं मालदा तथा पूर्व रेलवे के जीएम को पत्र लिखकर देवघर से यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए कुछ नए यात्री ट्रेन की मांग की है तथा वर्तमान में चल रहे यात्री ट्रेन को रेगुलर करने तथा सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। चैंबर अध्यक्ष ने कहा है कि देवघर के तीनों स्टेशन से आसनसोल डिवीजन को सबसे अधिक राजस्व मिलता है। चैंबर ने कहा है कि द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल है और यहां की अर्थव्यवस्था भी बहुत हद तक तीर्थयात्रियों पर निर्भर करती है। भारतीय रेल द्वारा संताल परगना में तेज गति से रेल सुविधाओं, नई यात्री, मेल और प्रीमियम गाड़ियों का समुचित और उल्लेखनीय विस्तार के लिए हम रेलवे के आभारी हैं।चैंबर ने क्षेत्र में कई नई रेल लाइन चालू हो जाने के कारण नये मार्गों पर स्थानीय यात्रियों और तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा के लिए कुछ नई यात्री ट्रेन के परिचालन और वर्तमान ट्रेनों की परिचालन स्थितियों में बदलाव की जरूरत बताया है। संताल परगना चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 6 नई गाड़ियों की मांग की है।
जिसमें देवघर से जमालपुर,जसीडीह से गोड्डा वाया मोहनपुर, हंसडीहा एक अतिरिक्त नई ट्रेन की मांग की गई है। इन दोनों नए ट्रेन को सुबह 7-8 बजे के आसपास देवघर से खोलने को कहा गया है। वही देवघर से भागलपुर या जमालपुर वाया मोहनपुर,हंसडीहा मेमू ट्रेन जो भागलपुर,जमालपुर से सुबह के समय खुले और वापसी में देवघर से शाम के समय खुले।
देवघर से पटना वाया मोहनपुर,हंसडीहा, भागलपुर एक नई इंटरसिटी ट्रेन,देवघर से साहिबगंज वाया मोहनपुर,हंसडीहा,भागलपुर या फिर वाया कटोरिया,बांका,भागलपुर तथा
गोड्डा से पटना वाया हंसडीहा,मोहनपुर, देवघर, जसीडीह इंटरसिटी ट्रेन की मांग की गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


