ठाकुर गंगटी(गोड्डा) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे परिवर्तन यात्रा और बड़े नेताओं द्वारा रथ के माध्यम किए जाने वाले रोड शो की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के ठाकुर गंगटी और माल मंडरो दोनों भाजपा मंडलों के विभिन्न पंचायत के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा काफी जोश शोर, उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी मेहनत कर झंडा, बैनर आदि बनाया जा रहा है।जिला उपाध्यक्ष जयकिशोर महतो,मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव चौबे, गोपाल यादव,वरिष्ठ नेता महेश मंडल,विनय कुमार साह,हीरा कुमार, पंकज कुमार महतो, देवनारायण महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इतना उत्साह है कि प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता और समर्थक देश के गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भाग लेने गए हैं।साथ ही साथ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को होने वाले रोड शो में भी प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत के विभिन्न गांव के विभिन्न मंच मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता,हजारों समर्थक भाग लेंगे।बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी द्वारा शनिवार को ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र में रोड शो किया जाएगा।उनके साथ में राज्य,जिले, प्रखंड,मंडल,पंचायत स्तर के कई भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता मेहरमा ठाकुर मुख्य मार्ग में पक्सो गांव के निकट रोड शो में शामिल नेताओं का स्वागत करेंगे।कार्यकर्ताओं ने बताया कि शनिवार 21 सितंबर को दिन के 1:00 बजे रथ पर सवार होकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी और भाजपा नेता पूर्व विधायक राज परिवार रोड शो करेंगे।रथ यात्रा पकड़ो मोड़ से खरखोदिया,चपरी, देवघर चौक मोड़, पकड़िया,चांदा,पारसी चौक मोड़,प्रखंड मुख्यालय चौक ठाकुर गंगटी,बुधवाचक,मंडरो, भगैया होकर गुजरेगी और रथ मिर्जा चौकी की ओर जाएगी।रथ का स्वागत देवघर चौक मोड पर भी किया जाएगा। नेताओं का विस्तार भाषण प्रचलित परासी चौक मोड़ पर होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


