संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । पोलित ब्यूरो सदस्य महेशपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बृंदा कारात ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि भाजपा केवल विभाजन की राजनीति करती है उसका एजेंडा ही विभाजन से शुरू होकर विभाजन पर खत्म होता है। इससे आगे वह कुछ सोच नहीं सकती । लोकसभा चुनाव में साढे चार सौ पार का नारा देने वाली भाजपा अपना खुद का बहुमत नहीं ला सकी। अब झारखंड में कोई चारा नहीं बचा तो भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों का झूठा मुद्दा उठाकर यहां का माहौल खराब करना चाहती है। बांग्लादेशी घुसपैठी का हवा खड़ा कर चुनाव की वैतरणी पार करने की असफल कोशिश कर रही है। संताल परगना को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने तथा कभी डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) बदल जाने की बात कर मामले पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं।कंवेंशन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि यांहा रैयतों – किसानों , कोयला खदानों से ट्रांसपोर्ट कर पाकुड़ और दुमका डंपिंग यार्ड तक कोयले की ढुलाई से उत्पन्न प्रदूषण,
संताल परगना काश्तकारी कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए आदिवासियों के
खेती लायक जमीन की लूट ने यहां लोगों के संकट को बढा दिया है। हाल के दिनों में तारानगर और गायबथान की घटना जिसे पुरे राज्य में प्रचारित कर सांप्रदायिकता का आक्रामक खेल भाजपा द्वारा खेला गया।
सीपीएम के एक हाई लेवल तथ्य
अन्वेषण टीम द्वारा गायबथान का दौरा करने के बाद जारी रिपोर्ट ने इस मामले की सच्चाई को सामने लाने का काम किया और उसके बाद ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वहां गए। मौके पर सुरजीत सिन्हा, गोपीन सोरेन, लुकास मरांडी, संतोष मोहली, रस्का मुर्मू, हुंडिंग सोरेन, मदन भंडारी, गोविंद मरांडी मो. मोजाम आदि शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


