अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
देवघर। डीसी विशाल सागर एवं एसपी अजीत पीटर डुंगडुग के निर्देश पर आज 20 सितंबर को जिले में 21 व 22 सितंबर को होने वाले झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य स्नातकस्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मद्देनजर जिले के सभी अनुमंडलों व प्रखंडो के प्रमुख होटलों मे पुलिस द्वारा रात छापेमारी अभियान चलाया गया। साथ ही आवासन हेतु ठहरे लोगों से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के अलावा तलाशी के दौरान पुलिस ने सभी दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, और अन्य सामानों को बारीकी से जांचा गया। आगे विभिन्न होटल व लॉज में जांच के दौरान पुलिस द्वारा होटल के रजिस्टरों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की ताकि किसी भी अनियमितता की संभावना को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी:
इसके अलावा पेपर लीक से संबंधित कोई भी अफवाह या झूठी खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से न फैले इस संबंध में अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, परीक्षा को बदनाम करने वालों पर भी त्वरित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास अवस्थित होटल, लॉज, होस्टल, गेस्ट हाउस सहित ठहरने के सभी जगहों पर द झारखंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन एक्ट 2023 के प्रावधानों को चिपकाने का निर्देश दिया गया है तथा यह भी जानकारी दी जा रही है कि परीक्षा से संबंधित कोई गलत सूचना या अफवाह उनके संस्थान में रुकने वाले लोगों के द्वारा फैलाई जाती है तो अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ यदि संलिप्तता पाई जाती है, तो संस्थान के मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्रों में विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण के लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा डीसी विशाल सागर ने अपील करती है कि यदि किसी प्रकार की कदाचार एवं अफवाह की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरंत इस संबंध में डीसी कार्यालय जिले के एसपी,वरीय पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दे।


