देवघर। देवीपुर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज कराने वालों के लिए कतार में स्थानीय युवकों के द्वारा रोज हो हंगामा किया जाता है। ऐसा ही स्थिति गुरुवार को देखने को मिला। स्थानीय कुछ युवकों के द्वारा अहले सुबह से कतार में खड़े रहते हैं और बाद में आने वाले मरीज के लिए कतार में जगह देते हैं। वहीं प्रबंधन द्वारा रीविजिट मरीज के लिए कतार में रहने के लिए रोगी पुस्तिका अनिवार्य किए गए हैं। ताकि कतार में घुसपैठ नहीं हो। इससे काफी हद तक कतार में घुसपैठ रुका है। परंतु फिर भी स्थानीय युवकों के द्वारा दबंगता दिखाते हुए पहले से कतार में अन्य रद्दी पेपर आदि रखकर कब्जा किए रहते हैं और बाद में पहुंचने वाले मरीजों को कतार में उस जगह को दिया जाता है। इस तरह का कार्य पैसे लेकर किया जा रहा है। वहीं वास्तविक और एम्स अस्पताल में पहले से पहुंचे हुए मरीजों के द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और एम्स निर्माण में जमीन दाता कहकर काफी हो हंगामा किया जाता है। जिससे बाहर के मरीजों को काफी परेशानी होती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


