सांसद बोले : अपने संसदीय क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना हमारा लक्ष्य
दुमका। सांसद नलिन सोरेन एवं जिप अध्यक्ष जोयस बेसरा ने गुरुवार को संयुक्त रूप से काठीकुंड प्रखंड में आठ विभिन्न ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। अवसर पर सांसद नलिन सोरेन और जिप अध्यक्षा का सम्बंधित पंचायत के मुखिया, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि प्रखंड अंतर्गत पीडब्लूडी रोड से कुमीरकट्टा, आरईओ रोड से कैरासोल, लखनपुर से तिलाईटांड़, आरईओ रोड से लेदापाथर, नारगंज से बलिडीह, आरईओ रोड से फिटकोरिया पीडब्लूडी रोड तक, भंडारों से पिपरा तक एवं कुसुंबा से धुमनाही तक के कुल 26.5 किलोमीटर लम्बी सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य आरईओ दुमका द्वारा लगभग 10 करोड़ 43 लाख की राशि से किया जाना है।मौक़े पर सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि उक्त सभी सड़क बेहद ही जर्ज़र अवस्था मे है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सभी सड़कों का सुदृढ़ीकरण होना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की गई थी और मैं खुद इन सड़को के निर्माण को लेकर गंभीर था। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हम गंभीर है, अपने संसदीय क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। कहा कि वर्तमान में झारखंड की हेमंत सरकार राज्यवासियों को विकास कार्यों के साथ जोड़ते हुए अनेकों लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है, जरुरत है, आप सभी जागरूक होते हुए उन सभी योजनाओं का लाभ ले। मौके पर उन्होंने विभागीय एसडीओ,जेइ व कार्यकारी एजेंसी को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने के कड़े निर्देश दिये। मौके पर जिप अध्यक्षा जोएस बेसरा ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार की अगुआई में झारखंड राज्य में विकास कार्यों को एक नई रफ़्तार मिली है। इसके साथ ही,झारखंड सरकार सभी माता,बहनों व युवाओं को सम्मान देने का कार्य निरंतर करती आ रही है। शिलान्यास के दौरान जिप अध्यक्षा ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओ को सुना और उनके समाधान हेतु पहल की।शिलान्यास के मौके पर विभागीय सहायक अभियंता,कनीय अभियंता सुनील कुमार दास,सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन,पंचायत के मुखिया लुकास मुर्मू, दूरबीन किस्कू ,मुखिया प्रतिनिधि दुलाल बेसरा ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी,मीडिया प्रभारी कलीम अंसारी,समाजसेवी परवीर कुमार सोरेन,संवेदक अब्दुस सलाम,वरिष्ठ कार्यकर्ता जियालाल भगत,मनोहर अग्रवाल,जेबनेश सोरेन,विशु किस्कू,भीम हेमब्रम,मलय मोदी,सुरेश भगत,रेहमत अली,कार्तिक राय ,पप्पू राय,जयनारायण राय,समीम अंसारी आदि मौजूद थे।


