जरमुंडी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया भाजपा द्वारा चलाए गए राईसुमारी कार्यक्रम के बाद रांची में है एवं प्रदेश नेतृत्व के सामने उन्होंने अपनी एक प्रबल दावेदारी पेश की है। उन्होंने लगातार ढाई महीनों से जरमुंडी विधानसभा मे अपनी देखरेख में चल रही परिवर्तन यात्रा एवं अपने द्वारा लग रहे निःशुल्क कैंप का पूरा विवरण प्रदेश नेतृत्व के सामने रखा एवं जरमुंडी विधानसभा मे पार्टी अगर उनको मौका देती है तो वह सीट जीतकर जरमुंडी विधानसभा का कैसे स्वर्णिम विकास करेंगी इसका खाका प्रदेश नेतृत्व के सामने पेश किया। जरमुंडी विधानसभा पिछड़ा क्षेत्र है एवं ओबीसी खासकर वैश्य समाज का वोट यहां ज्यादा है एवं रीता चौरसिया एक प्रबल दावेदार है। रीता चौरसिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य है एवं विधान सभा मे व्यापत व्यापक भ्रष्टाचार की खिलाफ काफ़ी मुखर है एवं हमेशा जनता के बिच ही रहती है। उनकी देख रेख मे चल रही परिवर्तन यात्रा सभा मे हजारों की संख्या मे लोग आ रहे है एवं जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


