मेहरमा संवाददाता (गोड्डा) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में ठाकुरगंगटी उत्तरी भाग से जिप सदस्य सह भाजपा नेता निरंजन पोद्दार लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की सरकारें हेतु जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान राज्य सरकार को जनता सत्ता से उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी। इस सरकार में झारखंड की जनता त्रस्त है। राज्य के युवाओं तथा गरीब वर्ग के लोंगो के साथ सरकार ने धोखा किया है। आने वाले समय में जनता जरूर जबाब देगी। उन्होंने महागामा विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि अबकी महागामा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है,तथा राज्य में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


