हनवारा : महागामा अनुमंडल के हनवारा थाना अंतर्गत विश्वास खानी गांव स्थित गेरुआ नदी में दोस्तों के संघ नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर नदी के तेज बहाव में बह गया था। जिसकी काफी खोजबीन के बावजूद बरामदगी नहीं हो पाई है । बालक की खोज के लिए एनडीआरएफ की 20 सदस्यीय टीम गुरुवार की दोपहर बाद विश्वासखानी गांव स्थित गेरुआ नदी पहुंच कर किशोर को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। लेकिन समाचार प्रेषण तक किशोर को अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। मालूम हो कि बुधवार को एक 14 वर्ष से किशोर अपने दोस्तों के साथ गेरुआ नदी में स्नान के लिए गया था, जहां वह गहरे पानी में बह गया।
दोस्तों के द्वारा स्वजनों को किशोर के नदी में बहने की खबर दिए जाने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय जुगाड़ ट्यूब के माध्यम से खोजबीन शुरू की गई।इस दौरान सुबह से शाम तक खोजा गया लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार स्वजनों ने जिला प्रशासन से किशोर को ढूंढने का गुहार लगाई थी। इसके बाद यानी घटना के करीब 30 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंच कर गेरुआ नदी में बोट को उतार कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इस दौरान काफी खोजबीन की गई। बिहार के सीमा तक ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन एनडीआरएफ टीम को भी सफता नहीं मिली। महागामा एसडीओपी चंद्रशेखर आजाद घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही कहां कि कल शुक्रवार को भी एनडीआरएफ टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इधर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम दलबल के साथ मौजूद है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


