गोड्डा : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर के विभिन्न जगहों पर साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। वहीं बताया गया कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है एवं सामुदायिक भागीदारी से श्रमदान करने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उक्त कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उक्त आयोजन के सफल संचालन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किए जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड, पंचायत, ग्राम स्तरीय सभी कर्मी ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को यह निदेशित किया गया कि प्रतिदिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता समिति गम, जिला समन्वयक, कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


