गोड्डा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देशानुसार जिले भर में महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही हेल्पलाइन नंबर इत्यादि भी साझा किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न कोचिंग स्थानों में नगर थाना से दिनेश कुमार महली, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी एवं पुलिस अवर निरीक्षक सह महिला थाना प्रभारी, गुलाब किस्पोट्टा के नेतृत्व में कोचिंग में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं के बीच छेड़खानी, ड्रग्स से संबंधित मामले एवं डायल 112 के संबंध में जानकारी दिया गया तथा किसी भी प्रकार के समस्याओं के शिकायत हेतु कोचिंग संस्थानों के बाहर डायल 112 से संबंधित पम्पलेट चिपकाया गया, साथ ही नगर थाना प्रभारी एवं महिला थाना प्रभारी का नम्बर भी साझा किया गया ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी पीड़ित नगर थाना की पुलिस से भी सीधा संपर्क कर सके। इस दौरान नगर थाना की पुलिस के साथ सब इंस्पेक्टर रामदेव वर्मा भी मौजूद थे। बताते चलें कि जिला प्रशासन द्वारा उक्त जागरूकता अभियान विभिन्न जगहों पर लगातार जारी है इसी क्रम में नगर थाना की पुलिस द्वारा बुधवार से नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों में यह अभियान चलाया जा रहा है और सबों को जागरूक किया जा रहा है जो लगातार जारी रहेगा। वहीं प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की लोगों में काफी चर्चा है। सभी पुरुष- महिला पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं साथ ही महिलाएं और छात्राएं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


