जामताड़ा : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रांची क्लस्टर के कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कुमुद सहाय, इंडियन आईडल फेम प्लेबैक सिंगर रजत आनंद, प्राचार्य डॉ प्रीति श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस उत्सव में 6 क्रांतिकारी कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें सिंगिंग, डांसिंग, नाटक, स्टोरी प्ले इत्यादि शामिल किए गए। इसके अलावा विद्यालय के छात्रों की ओर से आर्ट एंड क्राफ्ट का स्टॉल लगाया गया जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा निर्मित किए गए पेंटिंग, पोट्रेट, स्कल्पचर्स इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। डीसी सहित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के कार्यक्षमता की जमकर तारीफ की। वही बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत गान के अलावा फोक डांस का भी प्रदर्शन किया। इसके अलावा तीन अलग-अलग स्थान पर इवेंट का आयोजन किया गया जहां नाट्य मंचन, स्टोरी प्ले, सिंगिंग, डांसिंग इत्यादि की प्रतियोगिता आयोजित की गई। बता दे की रांची कलस्टर के 25 विद्यालय के प्रतिभागी जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा शिरकत करने पहुंचे हुए। प्राचार्य डॉ प्रीति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि झारखंड में पूरे भारत की झलक जवाहर नवोदय विद्यालय में आज देखने को मिल रही है। प्लेबैक सिंगर रजत आनंद ने जामताड़ा के छात्रों के प्रतिभा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक भजन को तैयार करने में जहां कई दिन लग जाते हैं वहीं एक वर्कशॉप में मात्र 2 घंटे में यहां के बच्चों ने उस भजन को तैयार कर लिया। यहां प्रतिभा की कमी नहीं है और यहां के बच्चे सिर्फ इंडियन आइडल को अपना लक्ष्य ना बनाएं इसके बाहर भी बहुत बड़ी दुनिया है। सोशल मीडिया का जमाना है अपडेट रहें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


