नाला (जामताड़ा)–नाला गोपालपुर मास्टर कॉलोनी स्थित राजद पार्टी कार्यालय में राजद की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश सचिव अशोक माजी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दौरान पिछले दिन 18 सितंबर को कुंडहित के धेनुकडीह मोड़ के समीप आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आगमन हुआ था गठबंधन सरकार होने के नाते नाला विधान सभा क्षेत्र से गठबंधन के मुख्य दल सहित अन्य दल को आमंत्रित किया गया था लेकिन गठबंधन के राजद के किसी स्थानीय नेता या कार्यकर्ता को नहीं आमंत्रित किया गया ।स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यदल क्यों भेद भाव कर रहा है । उन्होंने कहा हर समय हर मुसीबत में राजद के कार्यकर्ता गठबंधन सरकार को साथ देते रहा है। उन्होंने कहा कि इस भेद भाव की शिकायत हमारे राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


