जरमुंडी । पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने बीती रात जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव, बाजारों में घूम-घूम कर ग्रामीणों की समस्याओं की सुधि ली। इस दौरान विश्वकर्मा पूजन के आयोजन को लेकर विभिन्न पूजा पंडाल भी गए। आयोजक समिति के सदस्यों से मुलाकात की। बादल पत्रलेख ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्या ध्यान पूर्वक सुनी व इसके समाधान को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया। बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग के कार्यालय में विश्वकर्मा पूजन को लेकर स्थापित प्रतिमा एवं पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता नितेश कुमार सहित प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, प्रकाश यादव, सौरभ यादव, विजय यादव, अनुज कुमार कुशवाहा व टीम बादल के दर्जनों अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


