अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य बाजार स्थित शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में पुरोहित शम्भूनाथ झा के साथ यजमान श्याम सुंदर भगत के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनन्त कथा अनुष्ठान को सम्पन्न किया गया। वहीं अनुष्ठान के बाद भक्तों ने कथा का श्रवण कर अपने बांह पर अनंत रूपी रक्षासूत्र बांध कर प्रसाद ग्रहण किया गया। पर्व की शुरुआत सोमवार को नहाय खाय एवं गुरुवार को उपवास रखा गया। पूजा के पश्चात भक्तों ने अपने अपने घरों में प्रसाद को ग्रहण किया। महिला एवं पुरुषों के साथ बच्चों में पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। मौके पर सरजू यादव, कौशल भगत, कन्हैया भगत, राजेन्द्र भगत, मनोज भगत, विजय भगत, कुणाल कुमार, श्याम भगत, अमित, रोहित, नितेश, रिंकेश, नीलेश, संदीप सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


