गोड्डा : बीते रविवार को समय करीब 16.30 बजे दिवा गश्ती दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग का टी-शर्ट एवं गले में गम्छी लपेटे हुए हथियार के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छुरिया बाबा मंदिर के पास घुम रहा है। उक्त सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचित कर छुरिया बाबा मंदिर के पास जाकर उक्त हुलिये वाले व्यक्ति को कब्जे में लेकर उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शक्ति सिंह उम्र करीब 37 वर्ष, पिता स्व० जयकान्त सिंह, साकिन ककना, थाना गोड्डा (मु०), जिला गोड्डा बताया। तत्पश्चात् पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिये जाने के क्रम में उसके टी-शर्ट के अन्दर कमर के बाये तरफ में छिपाकर रखा हुआ एक देशी पिस्टल मिला। देशी पिस्टल के बारे में पूछने पर बताया कि इसका कोई कागजात नहीं है, हम पिस्टल को लेकर अपराध/छिनतई करने के लिए अपना मोटर साईकिल संख्या जेएच 17 एफ 5901 से घुम रहे थे। बरामद पिस्टल एवं उक्त मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त किया गया एवं कब्जे में लिए व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ में आगे बताया कि ये ड्राईवरी का काम करता है और ये उक्त पिस्टल को पहले से ही मुंगेर (बिहार) से लाया था। उक्त घटना के संदर्भ में गोड्डा मु० थाना काण्ड संख्या 165/2024 दिनांक 15.09.2024 धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत काण्ड अंकित कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उक्त छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार साहा, मुफस्सिल थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक योगेश कुमार यादव, मुफस्सिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश रंजन, मुफस्सिल थाना, आरक्षी 466 पंचानन्द कर्मकार, मुफस्सिल थाना रिर्जव गार्ड, आरक्षी 368 विक्रम कुमार दास, मुफस्सिल थाना रिर्जव गार्ड शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


