गोड्डा : चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज चुनाव को लेकर कार्यक्रम निर्धारित समय अनुसार किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को स्कूटनी का काम संपन्न हुआ। चेंबर चुनाव को लेकर कुल्लू 29 नामांकन परचा दाखिल किया गया था। जहां जांच के दौरान 28 नामांकन सही पाए गए जबकि एक पर्चा सही ढंग से भर नहीं जाने के कारण रद्द कर दिया गया। चुनाव प्रभारी परमानंद गुप्ता ने बताया की निर्धारित समय पर 29 नामांकन पर्चा की जांच की गई जिसमे कुल 28 उम्मीदवार का पर्चा सही पाया गया। एक उम्मीदवार ने अपने पर्चा पर दस्खत नहीं किया था जिस वजह उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी 28 उम्मीदवार की उम्मीदवार राशिद बन चुका है, वो लक्ष्मी आयरन स्टोर में आकर अपना राशिद प्राप्त कर सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


