हंसडीहा ( दुमका )। हंसडीहा थाना पुलिस ने गुरुवार को मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक बरामद किया गया है। हालांकि, इस गिराेह के अब भी चार सदस्य फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। हंसडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में मोटरसाइकिल चोरी की घटना बढ़ गई थी। बीते दिन थाना क्षेत्र के पगवार में बाइक चोरी करते कुंदन यादव उर्फ विजय यादव को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी। अनुसंधान के दौरान कन्हैया चौधरी, चंदन यादव, विभाष चौधरी व सौरभ कुमार दास नामक चोर की पहचान की गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का संगठित गिरोह है। इनके पास बाइक का लॉक खोलने वाला मास्टर चाबी रहता है। चोरी की बाइक यह लोग अवैध कोयला ढोने वालों को कम कीमत में बेच देते थे।
गिरफ्तार अपराधी हंसडीहा थाना के बामनखेता गांव का रहने वाला है, जबकि चंदन व विभाष हंसडीहा का और सौरभ रामगढ़ प्रखंड के तलझरनी का रहने वाला है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


