कृषकों के हित में सरकार दे रही है कई प्रकार की सब्सिडी एवं इंसेंटिव :दीपिका पांडेय सिंह
बोलीं:पशुपालकों के लिए सरकार प्रोत्साहन राशि 3 रू प्रति लीटर से बढ़ाकर की 5 रू प्रति लीटर
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कृषक के जीवन में आएगा निश्चित रूप से बदलाव
दुमका ब्यूरो
दुमका। जिला पशुपालन कार्यालय परिसर शिवपहाड़ में महिला कृषकों के प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह दुधारू पशु मेला एवं गव्य प्रदर्शनी में गुरुवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कृषि,पशुपालन, सहकारिता एवं आपदा प्रबंधन विभाग की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह शामिल हुई।प्रशिक्षण में प्रमंडल के सभी 6 जिलों से महिला कृषक पहुंची थी । कृषकों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कृषकों के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही है। कृषकों को पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता से जोड़ने के लिए राज्य सरकार अभियान के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में गव्य विकास को लेकर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर निश्चित रूप से उनके जीवन में बदलाव आएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राज्य सरकार उन्हें पशुधन योजना से जोड़ने का कार्य करेगी। दीपिका पांडे सिंह ने महिला कृषकों से बातें की, प्रशिक्षण के महत्व को बताया। महिलाओं को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें पशुधन योजना से जोड़ने का काम राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के लिए प्रोत्साहन राशि 3 रुपया प्रति लीटर से बढ़ाकर 5 रुपया प्रति लीटर किया गया है।
—————————————
कृषकों के हित में सरकार दे रही है कई प्रकार की सब्सिडी एवं इंसेंटिव
मंत्री श्रीमती पांडे ने कहा कि पशुपालकों को राज्य सरकार ने एक बड़ा तौहफा पिछले कैबिनेट की बैठक में दिया है। प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया गया है। मोबाइल वैटनरी एम्बुलेंस डॉक्टर,ड्राइवर एवं जरुरी दवा के साथ उपलब्ध कराया गया है। कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि कृषक ज्यादा से ज्यादा सशक्त हों। राज्य सरकार से हर जरूरी सुविधा मिले ताकि उनकी आय में वृद्धि हो,समर्थन मूल्य देकर एवं सहकारिता से जोड़कर उनके आमदनी को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि कृषकों को सब्सिडी एवं इंसेंटिव देकर राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और आगे भी करेगी।
——————————————–
जिला गव्य विकास अधिकारी ने क्या कहा
इस दौरान जिला गव्य विकास पदाधिकारी सह मुख्य अनुदेशक, प्रशिक्षण एवं प्रसार संस्थान दुमका राज नारायग सारस्वत ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को गो पालन से संबंधित एवं हरा चारा उत्पादन से संबंधित जानकारी दी जाती है एवं पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं के रख-रखाव पशुओं को बीमारी से बचाने के उपाय एवं प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी जाती है एवं तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा किसानों को डेयरी सहकारिता एवं विभाग द्वारा संचालित योजना की जानकारी उपलब्ध करायी जाती है।
बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को मेधा डेयरी प्लांट का भ्रमण भी कराया जाता है साथ ही साथ दुग्ध शीतक केन्द्र का भ्रमण भी कराया जाता है, ताकि दुग्ध उत्पादक प्रशिक्षणार्थियों का कौशल विकास किया जा सके तथा डेयरी व्यवसाय को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।
————————————————-
कौन-कौन कार्यक्रम में थे शामिल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहए विभिन्न योजना अन्तर्गत लाभुक रहीना बीबी, पति-हिमुलुदीन अंसारी, ग्राम मंझालाडीह, प्रखण्ड शिकारिपाड़ा, पुष्पा कुमारी, पति अमोद कुमार यादव, ग्राम धमना, प्रखण्ड जरमुण्डी, पुजा कुमारी, पति संतोष कुमार, ग्राम बभनडीहा, प्रखण्ड जरमुण्डी, बबिता देवी, पति अंगेश कुमार यादव, ग्राम सहारा, प्रखण्ड जरमुण्डी, रिना देवी, पति-विभिषण यादव, ग्राम झखिया, जरमुण्डी, सूमी देवी, पति निताय वैद्य, ग्राम आसनसोल, प्रखण्ड जामा, सपना कुमारी, पति- अमोद कुमार यादव, ग्राम नवाडीह प्रखम्ड-जामा एवं कामधेनु डेयरी फार्मिंग योजना अन्तर्गत रोहित बैद्य, पिता नन्दकिशोर वैद्य, ग्राम आसनसोल, प्रखण्ड जामा आदि के बीच मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने परिसम्पतियों का वितरण किया गया। मौके पर आत्मा दुमका द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों का अनुदानित दर पर आठ लाभुकों के बीच वितरण किया गया। इस दौरान विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


