अहिल्या नगर । महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर में स्थित शनि देव की शिला के संरक्षण को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने चिंता जताई है। एएसआई की विशेषज्ञ समिति ने शिला पर तेल और नमक चढ़ाने की परंपरा के कारण उसके क्षरण की आशंका व्यक्त की है। समिति ने शिला की सुरक्षा के लिए मंदिर में अलग पात्र रखने का सुझाव दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया जाने वाला तेल और नमक बारिश के पानी के साथ मिलकर पत्थर के सूक्ष्म छिद्रों में प्रवेश कर सकता है। इससे शिला की सतह को नुकसान पहुंचने और धीरे-धीरे उसके टूटने का खतरा है।
एएसआई ने शिला की स्थिति जांचने के लिए फोटोग्रामेट्री और उच्च रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी कराने की सलाह दी है। साथ ही तेल की टंकी पर शेड लगाने, नियमित सफाई करने और जमा तेल-पानी को समय-समय पर निकालने का सुझाव दिया है। इससे धार्मिक परंपराओं को बनाए रख



