दोहा । भारत ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ अपनी आक्रामक 204 रनों की पारी से भारतीय टीम को जीत दिलाने के दौरान ही कई रिकार्ड अपने नाम किये हैं। इसी में से एक है न्यूजीलैंड के क्रिकेटर चैड बोव्स के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ना। वैभव ने केवल 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बोव्स के पिछले रिकॉर्ड को 51 गेंदों के अंतर से पीछे छोड़ दिया है, ये अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है।
चैड बोव्स न्यूजीलैंड के एक उभरते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से की थी, जहां उन्होंने अपनी अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। बाद में वह न्यूजीलैंड चले गए और वहीं से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की नींव रखी। चैड ने कैंटबरी की ओर से लिए खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर सबसे तेज शतक का रिकार्ड बनाया था। उनकी उस पारी में 27 चौके और 7 छक्के लगे थे। गौरतलब है कि बोव्स ने न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कीवी टीम के लिए 6 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1 अर्धशतक सहित 99 रन बनाए हैं, जबकि 11 टी-20 मैचों में उन्होंने कुल 187 रन बनाये हैं। उन्हें न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम में अंतिम बार साल 2023 में खेलने का मौका मिला था, जिसके बाद से वह टीम से बाहर हैं। ऐसे में अभी उनके लिए वैभव को जवाब देना संभव नहीं है।






